पार्वतीपुरम: आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले के कोमारदा गाँव में आज एक दुखद सड़क दुर्घटना में, दो भाईयों सहित तीन किशोरों की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुयी जब उनके स्कूटर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में से दो इंटरमीडिएट और एक पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। जब वे कॉलेज से स्कूटर पर घर जा रहे थे तभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे चिगुरु कार्तिक (18), उदय किरण (17) और जगन (16) की मौत हो गई। तीनों लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना कोमारदा पुलिस स्टेशन के पास हुई। मृतक उदय किरण और कार्तिक भाई थे।
उदय किरण पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था, जबकि कार्तिक और जगन इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे थे। मृतक लड़के कोमारदा मंडल के कुरीसेला गाँव के रहने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच भेज दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 05 , 2025, 07:35 AM