बागडे, भजनलाल, गहलोत सहित कई नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया दुख

Mon, Aug 04 , 2025, 12:25 PM

Source : Uni India

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे(Rajasthan Governor Haribhau Kisanrao Bagde) , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) , पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (State President Govind Singh Dotasara) सहित कई नेताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन (death of former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren) पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बागडे सोरेन के निधन पर दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 शर्मा ने कहा कि सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। समाज के कमजोर वर्गों, विशेष रूप से जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक- संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति देने की कृपा करें। गहलोत ने श्री सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जमीन से जुड़े नेता सोरेन ने पूरा जीवन आदिवासी समाज के कल्याण एवं उनके हितों के लिए समर्पित कर दिया था। 

उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री तथा उनके पुत्र हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों, उनके सभी शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। श्री गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने एवं शोकाकुल परिजनों को हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की। इसी तरह श्री सोरेन के निधन पर श्री डोटासरा , राज्य के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेमचंद बैरवा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य कई नेताओं ने भी दुख प्रकट किया और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups