UP Crime: विधवा प्रेमी के साथ भाग गई, बेटे ने खोला अपने माँ का गंदा राज; दुनिया हुई शर्मसार!

Sat, Aug 02 , 2025, 08:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

साहब, हमें बचा लीजिए। हमारे पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे और दोस्तों ने बताया की हमारी मम्मी, वो अब किसी और के साथ भाग गई है...  बस इतना कहते ही 17 साल का मनीष वर्मा फूट-फूट कर रोने लगा। लड़के को रोता देख पुलिस ने उसे शांत कराया और फिर उससे पूछताछ की। जब मनीष ने अपनी विधवा माँ की पूरी कहानी बताई, तो पुलिस भी हैरान और सन्न रह गई। यह मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है।

मनीष ने बताया - मैं और मेरा भाई गंगोह गाँव में रहते हैं। हमारे पापा की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। पिछले 2 सालों से मेरी माँ का मुज़फ़्फ़रनगर के रहने वाले अनुज भाटी के साथ अफेयर चल रहा है, मेरी माँ 42 साल की हैं। वो अब हमें अकेला छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है, इतना ही नहीं, वो घर के सारे गहने और लगभग साढ़े तीन लाख रुपये भी अपने साथ ले गई है। अब हमारा सब कुछ लूट लिया गया है, खाने-पीने की भी तंगी है। 

लड़के ने आगे बताया- माँ का प्रेमी और उसके तीन दोस्त अब मुझे और मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने कहा- कुछ दिन पहले हमारी माँ रिहाना शहज़ादी और नूरजहाँ नाम की महिलाओं के साथ पंजाब गई थीं। उसके बाद वह कभी वापस नहीं लौटीं। फिर हमें पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई हैं।

ज़मीन हड़पना चाहता है प्रेमी
मनीष ने बताया कि जब उसने रिहाना शहज़ादी और नूरजहाँ से अपनी माँ के बारे में पूछा, तो उन्होंने हम दोनों भाइयों को जान से मारने और झूठे केस में फँसाने की धमकी दी। उनकी धमकियों से हम दोनों बहुत डरे हुए हैं। उसने आगे बताया- रेहाना, नूरजहाँ और शहज़ादी ने धमकी दी है कि अगर पुलिस में शिकायत की तो वे मुझे झूठे केस में फँसा देंगी या जान से मार देंगी। दरअसल, अब मेरी माँ का वह प्रेमी हमारे पिता की ज़मीन और बाकी सामान हड़पना चाहता है। इसीलिए वह हमें धमकियाँ दे रहा है।

25 जुलाई को लापता हुई थी महिला
दोनों बच्चों की विधवा माँ 25 जुलाई से लापता है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी माँ और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और जाँच जारी है। बच्चे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और इस कृत्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups