आज श्रीहरिकोटा से लांच होगा इसरो-नासा का संयुक्त उपग्रह निसार, पृथ्वी पर सभी प्राकृतिक आपदाओं पर रखेगा नजर

Wed, Jul 30 , 2025, 12:05 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 NISAR Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और नासा का संयुक्त पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (NISAR) आज शाम 5:40 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre) से प्रक्षेपित किया जायेगा। एक दशक से भी अधिक समय से चल रहे इस ऐतिहासिक मिशन पर 1.5 अरब डॉलर से अधिक का खर्च आया है और यह पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय परिवर्तनों की निगरानी के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है।

इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने उपग्रह की चौबीसों घंटे निगरानी क्षमताओं का उल्लेख करते हुये कहा “इसरो और नासा का संयुक्त निसार उपग्रह 30 जुलाई को जीएसएलवी-एफ16 द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा। यह सभी मौसमों में, चौबीसों घंटे तस्वीरें ले सकता है। यह भूस्खलन का पता लगाने, जलवायु परिवर्तन की निगरानी करने और आपदा प्रबंधन में सहायता करेगा।”

इसरो की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नासा ने एल-बैंड एसएआर, उच्च-दर दूरसंचार उप-प्रणाली, जीपीएस रिसीवर और तैनाती सक्षम एंटीना प्रदान किया है। इसरो ने एस-बैंड एसएआर, अंतरिक्ष यान, जीएसएलवी-एफ16 प्रक्षेपण यान और सभी प्रक्षेपण सेवाएँ प्रदान की हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups