Two Bangladeshi nationals: सहारनपुर में दो बंगलादेशी नागरिकों को सात.सात वर्ष की सजा

Thu, Jul 24 , 2025, 10:06 PM

Source : Uni India

सहारनपुर।  उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की एक अदालत ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को सात-सात साल की सजा सुनायी है। एसीजेएम देेेवबंद सरदार परमिंदर सिंह (Deoband Sardar Parminder Singh) ने हबीबुल्ला मिस्बाह (Habibullah Misbah) एवं अहमदुल्लाह (Ahmadullah) को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने पर सात.सात साल की सजा सुनाई है। अभियोजन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इन दोनों को एटीएस ने 29 जुलाई 2023 को देवबंद से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इन पर आरोप था कि वे अवैध रूप से भारत में घुसे है और फर्जी दस्तावेज बनवाकर देवबंद में अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहे थे। कोर्ट ने उन पर 64-65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हबीबुल्ला वक्फ दारूल उलूम के पास रूकसाना बिल्डिंग में रह रहा था जबकि अहमदुल्ला मदीना कालोनी में। फैसले में न्यायाधीश ने यह टिप्पणी भी की कि ये दोनों बंगलादेशी भारत की आन्तरिक सुरक्षा के लिए खतरा थेए उन्होंने यह भी कहा कि वो यहां स्थानीय लोगों की मदद से ही पनाह लिये हुए थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups