बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने तकनीक और अनुभव के दम पर अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस को एक युवक की लाश मिली थी। हत्या (murder) के बाद पहचान मिटाने की कोशिश से पुलिस ने इतना अंदाजा लगा लिया था कि यह मामला हत्या का है। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए सौ से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) को खंगाला। जिले के पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) ने ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी को सुलझाने एक पुलिस की अनुभवी टीम को लगाया। नतीजतन हत्या के आरोपी परिजनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए टीम को लीड करने वाले एसपी रजनेश सिंह (SP Rajnesh Singh,) से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शराब पीने का आदि था। और नशे में अपनी पत्नी वर्षा की पिटाई किया करता था। पिटाई से नाराज़ और दुखी वर्षा हर बार अपनी मां सरोजनी खूंटे को पति की हरकतों के बारे में बताती थी। बार बार की पिटाई से तंग सास ने एक लाख रुपये में दामाद की हत्या की सुपारी दी। हत्या के लिए आठ हजार रूपए अग्रिम दिए। आठ हज़ार मिलने के बाद युवकों ने हत्या के काम को अंजाम दिया। हत्या की जगह पर मिले क्लू के कड़ियों को जोड़कर पुलिस ने हत्या की गुथी को सुलझा लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्र 284/25 धारा 103, 238, 61(2), 3(5) बी.एन.एस. में यह मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि साहिल कुमार पाटले (24) पिता राजकुमार पाटले निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी की मां सरोजनी खुंटे (38) व विधवा पत्नी वर्षा खुंटें (20) समेत चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम किया उनके नाम - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार , उप पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रशमीत कौर चावला निरीक्षक उत्तम साहू, अजरउद्दीन जीवन जायसवाल प्र. आर. निर्मल सिह, अमर चन्द्रा, आतिश पारिक, देवमुन सिंह पुहुप विकास राम, नवीन एक्का, मुकेश वर्मा, प्रेम सुर्यवंशी, अविनाश कश्यप, महादेव कुजुर, रवि यादव, निखील राॅव जाधव, विरेन्द्र गंवर्ध, अभिजीत डाहिरे, भागवत चंद्राकर, सतपुरन जांगडे, राकेश साहू की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 24 , 2025, 08:57 PM