कोलकाता। फिल्म अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता मिथुन चक्रवर्ती (leader Mithun Chakraborty) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर बंगाली उत्पीड़न और मतदाता सूची से नाम हटाने के मुद्दे पर झूठे बयान देने का आरोप लगाया और कहा कि वह 2026 के विधानसभा चुनावों (assembly elections) से पहले राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे मुद्दे गढ़ रही हैं।
श्री चक्रवर्ती ने सुश्री बनर्जी के उन दावों को खारिज कर दिया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासी कामगारों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इन आरोपों को निराधार और अशांति भड़काने के उद्देश्य से रची गयी झूठी कहानी का हिस्सा बताया। उन्होंने जोर दिया कि देश में कहीं भी बंगाली भाषी लोगों को अनावश्यक उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस वास्तविक मुद्दों से अनजान है और जनता की भावनाओं को प्रभावित करने के लिए पहचान-आधारित राजनीति का सहारा ले रही है।
भाजपा की ‘भाषाई आतंकवाद’के खिलाफ चेतावनीपूर्ण मुख्यमंत्री की हालिया टिप्पणियों और मतदाता सूची से अल्पसंख्यक और प्रवासी मतदाताओं के कथित नाम हटाने पर उनकी पार्टी के विरोध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केवल अवैध घुसपैठियों को ही मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “किसी भी असली बंगाली मतदाता को निशाना नहीं बनाया जा रहा है। केवल उन्हीं लोगों को हटाया जा रहा है जो अवैध रूप से देश में घुस आए और खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने में कामयाब रहे।”
भाजपा नेता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची में इस तरह की अवैध प्रविष्टियों की संख्या सबसे ज़्यादा है और तृणमूल कांग्रेस जानती है कि उसकी राजनीतिक किस्मत इन वोटों से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को पता है कि एक बार ये नाम हटा दिए गए, तो वे 2026 के चुनावों में 294 में से 70 सीटें भी नहीं जीत पाएगे , इसलिए वे घबरा रहे हैं और चुनाव आयोग के विशेष पुनरीक्षण अभियान का विरोध कर रहे हैं।”
चुनाव आयोग कार्यालयों का घेराव करने संबंधी सुश्री बनर्जी के आह्वान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “इससे क्या हासिल होगा? मतदाता सूची को साफ करने के लिए बनायी गयी कानूनी प्रक्रिया का विरोध करना निरर्थक है। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग को निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।” उन्होंने प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से अवैध मतदाताओं की पहचान करने और मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करने में चुनाव आयोग की सहायता करने का भी आग्रह किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 24 , 2025, 07:36 PM