चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) ने गुरुवार को दादरी स्थित विश्राम गृह में क्षेत्र के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट की। यह बैठक सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां अधिकांश नेता केवल औपचारिकताएं निभाते हैं, वहीं मुख्यमंत्री ने अत्यंत शालीनता के साथ उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों (farmers) ने श्री सैनी से हुई बातचीत के प्रति संतोष व्यक्त किया और सभी प्रमुख मुद्दों पर अपनी सहमति जताई।
बैठक के दौरान किसानों द्वारा फसलों के बकाया मुआवजे से संबंधित जानकारी साझा की गयी, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही वरिष्ठ अधिकारियों से मंत्रणा कर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित वरिष्ठ अधिकारी स्वयं किसान संगठनों से संवाद स्थापित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसानों के लिए यूरिया और डीएपी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आवश्यक मात्रा से अधिक उर्वरक की खरीद न की जाए।
उन्होंने कहा कि कई बार किसान आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग कर लेते हैं, जिससे खेत की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इसका असर सभी पर पड़ता है। सांगवान, फौगाट सहित जिले की प्रमुख खापों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर विधायक सुनील सतपाल सांगवान और उमेद पातुवास भी मौजूद रहे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 24 , 2025, 06:37 PM