प्रयागराज में गंगा जमुना का जलस्तर घटा मगर संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा! किया जा रहा है कीटनाशक दवाओं का छिड़काव 

Thu, Jul 24 , 2025, 12:26 PM

Source : Uni India

प्रयागराज: प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर (water level of Ganga and Yamuna) में गिरावट के बीच संक्रामक बीमारियों (risk of infectious diseases) के दस्तक देने का खतरा गहराने लगा है। अधिकृत सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान फाफामऊ में गंगा नदी (Ganga river in Phaphamau) का जलस्तर 56 सेंटीमीटर और छतनाग में 67 सेंटीमीटर कम हुआ है, जबकि नैनी में बीते 24 घंटे में यमुना नदी का जलस्तर 61 सेंटीमीटर घटा है, आज सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा नदी का जलस्तर 81.17 मीटर और छतनाग में 80.13 मीटर दर्ज किया गया, जबकि नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 80.59 मीटर दर्ज किया गया।

प्रयागराज के कई रिहायशी इलाको से बाढ़ का पानी पूरी तरह से उतर चुका है, हालांकि बाढ़ का पानी उतरने के बाद इन इलाकों में बाढ़ के साथ आई गंदगी का अंबार लगा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा खड़ा हो गया। नगर निगम की तरफ से जिन इलाकों में पानी उतर गया है वहाँ पर दवाइयों तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है और मेडिकल की टीम भी वहाँ मौजूद है।

झूंसी के बदरा सुनौटी इलाके में अभी भी बाढ़ का पानी बना हुआ है, जिससे इन गांवों के लोगों का संपर्क शहर से कटा हुआ है। इसी इलाके में अभी भी नाव चल रही है और लोगों के लिए शहर आगमन के लिए नाव ही एक सहारा बनी हुई है बच्चे स्कूल नही जा पा रहे है वहीं ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से इलाके में एक पुल बनाए जाने की मांग की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups