चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व सांसद किरण खेर (MP Kiran Kher) को सरकारी आवास के बकाया किराया (Rent arrears of government accommodation) के लिए 12 लाख 76 हजार 418 रुपये का नोटिस दिया है। श्रीमती खेर को यह सरकारी आवास उनके पिछले कार्यकाल के दौरान आवंटित किया गया था। सहायक नियंत्रक (F&A) किराया , द्वारा जारी यह नोटिस 24 जून को पूर्व सांसद के घर पर भेजा गया है। नोटिस में बकाया राशि का तुरंत भुगतान करने को कहा गया है।
प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि समय पर भुगतान नही करने पर बकाया राशि पर अतिरिक्त 12 प्रतिशत ब्याज का देना होगा। प्रशासन ने श्रीमती खेर को यह भी कहा है कि पहले वह इस पूरे विवरण की पूरी जांच कर ले और उसके बाद डिमांड ड्राफ्ट या बैंक ट्रांसफर के जरिए बकाया राशि का भुगतान करे ताकि इसमें पारदर्शिता बनी रहे। प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई सरकारी संपत्तियों के आवंटियों से बकाया राशि वसूलने की उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 23 , 2025, 02:09 PM