हरिद्वार: हरिद्वार में श्रावण शिवरात्रि (Shravan Shivratri in Haridwar) के अवसर पर शिवालयों में बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक (e Jalabhishek) करने के लिए उमड़ पड़ी। कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर (Dakseshwar Mahadev Temple) में भक्तों ने भगवान शिव की ससुराल में जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। श्रावण मास की शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु शिवालयों में जल चढ़ा रहे हैं। कांवड़ियों ने अपने-अपने स्थानीय शिवालयों में जल चढ़ाया। इसी के साथ श्रावण मेला आज संपन्न हो गया।
हरिद्वार में लगभग चार करोड़ से भी अधिक कांवड़िए जल भरकर रवाना हुए और अपने-अपने अभीष्ट शिवालयों में जल चढ़ाकर जहां भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा प्रकट की वहीं कई लोगों ने मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया l
महानिर्वाणी अखाड़े के महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि श्रावण मास का विशेष महत्व है और इस दौरान शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को मात्र गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग वर्ष भर में भगवान शिव का जलाभिषेक नहीं कर पाते हैं वह यदि सावन के चार सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 23 , 2025, 02:03 PM