कांग्रेस भवन रांची में डॉक्टर इरफान अंसारी का जनता दरबार!

Mon, Jul 21 , 2025, 09:18 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड में जन समस्याओं के समाधान के लिए आज यहां कांग्रेस भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में चिकित्सा स्वास्थ्य (Medical Health) एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी (Minister Dr Irfan Ansari) ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति (Sonal Shanti) ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जनता दरबार प्रारंभ होने के पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिवस के अवसर पर डॉक्टर इरफान अंसारी सहित नेताओं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके लंबे आयु की कामना की। जनता दरबार में बारी-बारी से क्रमवार डा.इरफान अंसारी के समक्ष कुल 123 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा जिस पर उन्होंने तत्काल पहल करते हुए अधिकारियों से समाधान का रास्ता निकालने को कहा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups