NTSDP: राष्ट्रीय आदिम जनजाति सेवा विकास परियोजना के अधिकारियों का जयपुर में हुआ सम्मेलन!

Mon, Jul 21 , 2025, 08:01 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर। राष्ट्रीय आदिम जनजाति सेवा विकास परियोजना (NTSDP) के अधिकारियों का सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे पहले परियोजना के मुख्य संस्थापक-सह-प्रबंध निदेशक एतवारी माल्तो (Etwari Malto) ने परियोजना के तहत शुरु किए गए राजस्थान के प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को पशुपालन का रोजगार देने के लिए प्रदेशभर के सभी जिला और ब्लॉक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

 माल्तो ने बताया कि एनटीएसडीपी (NTSDP) भारतीय नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा समस्त लोक कल्याणकारी, सामाजिक विकास एवं सरकारी परियोजना के जन कल्याण के लिए केन्द्र सरकार और राजस्थान सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप सुचारू रूप से कार्यन्वयन के लिए अधिकृत है। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत राजस्थान के सम्पूर्ण जिलों में आदिम जनजाति, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़े वर्गो के क्षेत्रों में ग्रामीण स्तर पर जन कल्याण विकास, शिक्षा की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य की व्यवस्था, कृषि कार्य विकास करना, गरीबी उन्मूलन, आजीविका का विकास करना, कौशल विकास एवं उत्पादित वस्तुओं, हस्तकला, शिल्पकला, कताई, बुनाई, सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण की व्यवस्था करना शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इसमें ग्रामीण स्तर पर मनरेगा योजना (MNREGA scheme) के तहत श्रमिकों को जागरूक करना एवं ग्रामीण जन कल्याण के लिए सर्वे एवं प्रचार-प्रसार करना आदि कार्य शामिल हैं। सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से परियोजना अधिकारियों ने भाग लिया और इस मौके परियोजना से जुड़े राजस्थान के लगभग सभी जिलों और ब्लॉक अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए उनको नियुक्ति पत्र भी दिया गया। इनकी नियुक्ति संविदा पर की गई हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups