Career Growth Tips: करियर में होगा प्रमोशन, सैलरी भी बढ़ेगी, बॉस से तारीफ भी मिलेगा; बस अपने ऑफिस डेस्क पर तुरंत रखें ये 5 चीज़ें!

Sat, Jul 19 , 2025, 10:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Career Growth Tips: हर ऑफिस कर्मचारी एक ही चीज़ चाहता है, अच्छी सैलरी, काम के लिए सराहना और तेज़ी से करियर ग्रोथ। लेकिन क्या सिर्फ़ कड़ी मेहनत और समय पर काम करना ही काफ़ी है? अगर आपका जवाब 'हाँ' है, तो शायद आप अभी भी एक अहम राज़ से अनजान हैं।

फेंगशुई के अनुसार, आपके ऑफिस डेस्क पर रखी चीज़ें न सिर्फ़ आपके मूड और ऊर्जा को प्रभावित करती हैं, बल्कि आपके बॉस और सहकर्मियों पर भी गहरा असर डालती हैं। यानी आपकी टेबल पर रखी कुछ छोटी-छोटी लेकिन ख़ास चीज़ें आपके करियर ग्रोथ का राज़ बन सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही 5 चीज़ों के बारे में जो आपके डेस्क पर ज़रूर होनी चाहिए। अगर आप अपनी सैलरी बढ़ाना चाहते हैं, इंटरव्यू के लिए कॉल पाना चाहते हैं और ऑफिस में एक अलग व्यक्तित्व चाहते हैं।

क्रिस्टल ग्लोब
अपने ऑफिस डेस्क पर क्रिस्टल ग्लोब रखना शुभ माना जाता है। क्रिस्टल ग्लोब ज्ञान, स्पष्टता और नए अवसरों का प्रतीक है। ऑफिस डेस्क पर क्रिस्टल ग्लोब रखने से आपका करियर बढ़ता है और आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी मज़बूत होती है। लेकिन याद रखें, सुबह ऑफिस डेस्क पर पहुँचते ही इसे रोज़ाना साफ़ करें और थोड़ी-थोड़ी देर में घुमाते रहें, इससे आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

चीनी सिक्के 
चीनी सिक्के गोल होते हैं और बीच में एक चौकोर छेद होता है। इन्हें लाल धागे से बाँधा जाता है। अगर आप ऑफिस डेस्क पर चीनी सिक्के रखते हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऑफिस में चीनी सिक्कों का इस्तेमाल करने से सुख-समृद्धि आती है और अधिकारियों से अच्छे संबंध बने रहते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आप इसे लाल रिबन में बाँधकर मुख्य द्वार पर या जहाँ भी आप पैसा रखते हैं, वहाँ रख सकते हैं। इससे व्यापार में अच्छी तरक्की मिलती है।

मनी प्लांट
आपने घरों में मनी प्लांट देखा होगा, लेकिन आप ऑफिस डेस्क पर भी एक छोटा सा मनी प्लांट रख सकते हैं। ऑफिस डेस्क पर मनी प्लांट रखने से आपको नौकरी में पदोन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे और आपकी आय में भी वृद्धि होगी। लेकिन याद रखें कि मनी प्लांट सूखना नहीं चाहिए, सूखा पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

फेंगशुई ड्रैगन
फेंगशुई ड्रैगन को साहस, शक्ति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप इसे अपने ऑफिस डेस्क पर रखेंगे, तो आपको अपने काम में अच्छी सफलता मिलेगी और ऑफिस में आपका नाम रोशन होगा। ध्यान रहे कि ड्रैगन का मुख उसी दिशा में होना चाहिए जिस दिशा में आप बैठकर काम करते हैं। आप इसे अपने व्यवसाय स्थल पर भी रख सकते हैं; व्यापारियों को इसे पूर्व दिशा में रखना चाहिए, ऐसा करने से व्यापार में नई ऊँचाइयों को छूने में मदद मिलती है।

लाफिंग बुद्धा
फेंगशुई में, लाफिंग बुद्धा को समृद्धि और खुशी का प्रतीक माना जाता है। ऑफिस डेस्क पर लाफिंग बुद्धा रखने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं, जो लोग व्यापार करते हैं, अगर वे अपने व्यवसाय स्थल पर लाफिंग बुद्धा रखते हैं, तो उन्हें तरक्की मिलती है। यह तनाव कम करने में भी मदद करता है। ध्यान रहे कि लाफिंग बुद्धा का मुख मुख्य द्वार की ओर होना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups