Gujarat Sports Club 60th Inauguration Day: स्पोर्ट्स क्लब ऑफ गुजरात ने मनाया 60वां उद्घाटन दिवस!

Fri, Jul 18 , 2025, 02:30 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अहमदाबाद: गुजरात स्पोर्ट्स क्लब ने अहमदाबाद में अपने प्रतिष्ठित नवरंगपुरा परिसर में एक प्रेरणादायक समारोह का गुरूवार को आयोजन करके अपने 60वें उद्घाटन दिवस को भव्य तरीके से मनाया। संस्था के अध्यक्ष एन.के. पटेल ने इस अवसर पर कहा, ‘‘स्पोर्ट्स क्लब ऑफ गुजरात सिर्फ एक जगह नहीं है, बल्कि यह एक एहसास है। 

साठ वर्षों से इसने खेल और संस्कृति के माध्यम से अहमदाबाद के परिवारों को एकजुट किया है। यह सचमुच हमारा सौभाग्य है कि हम इस उपलब्धि का जश्न प्रत्येक सदस्य के साथ मना रहे हैं, जिन्होंने इस यात्रा को संभव बनाया।”

उद्घाटन के अवसर पर, क्लब ने अपने पहले अध्यक्ष चिनुभाई चिमनलाल को याद किया, जिन्होंने 1963-67 तक सेवा की। इसके साथ ही, क्लब ने जयकृष्ण हरिवल्लभदास (1967-70), अरविंद नरोत्तमभाई (1971-74) और रोहित मेहता (1975) सहित अन्य पूर्व अध्यक्षों को भी याद किया, जिन्होंने संगठन की मज़बूत नींव रखी थी। 

हीरक जयंती के उपलक्ष्य में, क्लब ने एक विशेष 60-वर्षीय लोगो का अनावरण किया और उनकी ऐतिहासिक यात्रा पर एक वृत्तचित्र फिल्म प्रदर्शित की गई। इसके साथ ही, संस्था ने एक उत्सव/त्योहार कैलेंडर की घोषणा की जिसमें खेल टूर्नामेंट, युवा उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक सेवा अभियान शामिल होंगे जो पूरे वर्ष चलेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups