मांडविया ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित, तस्वीरें साझा की

Thu, Jul 17 , 2025, 03:08 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Union Sports Minister Dr. Mansukh Mandaviya) ने अंडर-15, अंडर-17, अंडर-20 और अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 (Asian Wrestling Championship 2025) के पदक विजेताओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। डॉ. मांडविया ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर अंडर-15, अंडर-17, अंडर-20 और अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 के पदक विजेताओं से मुलाकात की तस्वीरें साझा की।

इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डाॅ. मांडविया ने कहा कि पहलवानों के धैर्य, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम ने देश को गौरवान्वित किया है। मैं उनके खेल जीवन में निरंतर सफलता की कामना करता हूँ। इस दौरान खिलाड़ियों ने डाॅ. मांडविया से बातचीत की और खिलाड़ियों ने उनके साथ अपने-अपने अनुभव साझा किये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups