Fitness goals: फिटनेस गोल पूरा करने के लिए जानो वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए?

Thu, Jul 17 , 2025, 10:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Fitness goal: फिटनेस के लिए जितना ज़रूरी नियमित व्यायाम है, उतना ही ज़रूरी सही आहार भी है। वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं? आपका प्रदर्शन और शरीर में मांसपेशियों की वृद्धि इस बात पर निर्भर करती है कि आप पहले और बाद में क्या खाते हैं।

वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं? आपको वर्कआउट से लगभग 30 से 60 मिनट पहले हल्का, लेकिन ऊर्जा देने वाला खाना खाना चाहिए। उदाहरण के लिए, केला, ओट्स, पीनट बटर वाली ब्राउन ब्रेड, दही और फल अच्छे विकल्प हैं। ये खाद्य पदार्थ आसानी से पच जाते हैं और व्यायाम के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

वहीं, वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं? वर्कआउट के बाद शरीर थका हुआ होता है और मांसपेशियों को मरम्मत के लिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की ज़रूरत होती है। ऐसे में प्रोटीन शेक, उबले अंडे, पनीर, मूंग-छोले, उपमा या दही-पोहा जैसे खाद्य पदार्थ उपयोगी होते हैं।

वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं? अगले 30-45 मिनट के अंदर ये खाना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, खूब पानी पीना, भारी और तैलीय भोजन से बचना और प्राकृतिक व घर के बने खाने पर ध्यान देना भी बहुत ज़रूरी है। अगर आप सही खान-पान और व्यायाम के बीच संतुलन बनाए रखें, तो स्वस्थ और मज़बूत शरीर पाना आसान है!

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups