नयी दिल्ली। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (financial year 2025-26) में वस्तु एवं सेवा को मिलाकर देश का कुल निर्यात 5.94 प्रतिशत बढ़कर 210.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 198.52 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) ने मंगलवार को बताया कि तिमाही के दौरान वस्तुओं का निर्यात 112.17 अरब डॉलर रहा जो अप्रैल-जून 2024 की तुलना में 1.92 प्रतिशत अधिक है। इसमें गैर-पेट्रोलियम निर्यात 94.77 अरब डॉलर बढ़कर 5.97 प्रतिशत पर पहुंच गया।
इस दौरान सेवा निर्यात 98.13 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 88.46 अरब डॉलर से 10.93 प्रतिशत अधिक है। कुल आयात 230.62 अरब डॉलर रहा, जिससे देश का व्यापार घाटा कम होकर 20.31 अरब डॉलर हो गया। यह अप्रैल-जून 2024 में 22.42 अरब डॉलर रहा था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 15 , 2025, 05:58 PM