Death of Fauja Singh: दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का निधन! मोदी, मान ने शोक व्यक्त किया

Tue, Jul 15 , 2025, 12:32 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Marathon runner Fauja Singh Died: दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन (death of Fauja Singh) पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शोक व्यक्त किया है। पंजाब के जालंधर जिले में सोमवार को मैराथन धावक फ़ौजा सिंह का उनके पैतृक गांव ब्यास के पास सड़क हादसे (road accident) में घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 114 वर्ष के थे। फौजा सिंह, जिन्हें प्यार से 'टर्बन्ड टॉरनेडो' कहा जाता था, इस वर्ष एक अप्रैल को 114 वर्ष के हुए थे। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक संदेश में कहा, “फ़ौजा सिंह जी अपने अद्वितीय व्यक्तित्व और फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने तरीके के कारण असाधारण थे।

 वे अद्भुत दृढ़ संकल्प वाले एक असाधारण एथलीट थे। उनके निधन से बहुत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और दुनिया भर में उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक संदेश में कहा, “प्रसिद्ध पंजाबी सिख धावक फौजा सिंह जी के देहांत की खबर सुनकर बेहद दुःख हुआ। अपनी लंबी दौड़ों के दम पर पूरी दुनिया में सिख कौम का नाम रोशन करने वाले, विश्व के सबसे अधिक उम्र के धावक फौजा सिंह जी हमेशा हमारे दिलों और यादों में जीवित रहेंगे। परिवार और चाहने वालों के साथ दिल से संवेदना। परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। वाहेगुरु वाहेगुरु”।

लेखक खुशवंत सिंह, जिन्होंने उनकी जीवनी 'टर्बन्ड टॉरनेडो' लिखी थी, ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “मेरा पगड़ीधारी टॉरनेडो अब नहीं रहा। मुझे अत्यंत दुख के साथ अपने परम श्रद्धेय स्व. फ़ौजा सिंह के निधन की सूचना मिल रही है। आज दोपहर लगभग 3:30 बजे उनके गाँव बियास में सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मेरे प्रिय फ़ौजा, उनकी आत्मा को शांति मिले”। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर शोक जताया है।

 उन्होंने लिखा, “महान मैराथन धावक फौजा सिंह जी के 114 वर्ष की आयु में एक दुखद सड़क दुर्घटना में निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनका असाधारण जीवन और अटूट साहस पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।” उल्लेखनीय है कि मैराथन धावक फौजा सिंह, जिन्होंने 100 वर्ष की आयु में पूर्ण मैराथन पूरी की थी और इस प्रकार ऐसा करने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए थे। उन्होंने अपने 14 साल (2000 से 2013) के करियर में कुल नौ पूर्ण मैराथन दौड़ चुके थे।

 एक अप्रैल, 1911 को ब्यास गांव में जन्मे फौजा सिंह एक किसान परिवार से थे। अपने माता-पिता के चार बच्चों में वह सबसे छोटे थे । इंग्लैंड में अपने प्रवास के दौरान, सिंह ने अपने इलफोर्ड स्थित घर के पास सार्वजनिक पार्कों में लंबी सैर और दौड़ना शुरू कर दिया। मैराथन कोच हरमंदर सिंह के संपर्क में आने के बाद, फौजा सिंह ने अप्रैल 2000 में 89 वर्ष की आयु में लंदन मैराथन में भाग लिया और इसे छह घंटे 54 मिनट में पूरा किया, जिससे सीनियर आयु वर्ग में पिछले विश्व रिकॉर्ड में 58 मिनट का सुधार हुआ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups