Film Son of Sardar 2 : बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (film Son of Sardar 2) का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म की स्टारकास्ट दमदार है। इस बार भी अजय देवगन (Ajay Devgan)ने सरदार का किरदार निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, इस फिल्म का ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ के दौरान अजय देवगन ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी, उन्होंने भारत में चल रहे भाषा विवाद (language controversy) पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के ट्रेलर रिलीज़ के दौरान अजय देवगन से एक सवाल पूछा गया कि इस समय भारत के कई राज्यों में भाषा विवाद चल रहा है। इस पर आपकी क्या राय है? इस पर बोलते हुए अजय देवगन ने गोलमोल जवाब दिया, "आपने यह सवाल बहुत देर से पूछा, मैं इस सवाल का कब से इंतज़ार कर रहा था," अजय देवगन ने आगे बोलते हुए कहा कि मैं आपको इसका एक ही जवाब दे सकता हूँ, अब मैं फंस गया हूँ, जिसके बाद अजय देवगन हँसने लगे।
सन ऑफ़ सरदार 2 का ट्रेलर कैसा है?
फिल्म सन ऑफ़ सरदार 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर उसी सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरदार का किरदार निभाते नज़र आ रहे हैं। अजय देवगन के साथ इस फिल्म में रवि किशन, मुकुल देव और विंदू दारा सिंह भी भूमिका में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक फुल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
इस समय देखा जा रहा है कि भाषा को लेकर कई राज्यों में बहस चल रही है। हिंदी के मुद्दे पर महाराष्ट्र में माहौल काफी गरमाया हुआ है और दक्षिणी राज्यों में भी हिंदी का विरोध हो रहा है। अब अजय देवगन ने इस सब पर अपनी राय रखी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 11 , 2025, 10:46 PM