Radhika Yadav murder : टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (Tennis player Radhika Yadav) की गुरुग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि राधिका के पिता ने ही उन्हें गोली मारी। यह घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक-2 स्थित उनके आवास पर हुई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राधिका के पिता ने उन्हें गोली क्यों मारी।
आखिर हुआ क्या था?
राधिका और उनके पिता एक ही घर में रहते थे। सुशांत लोक स्थित उनके आवास पर पिता द्वारा राधिका को गोली मारने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में राधिका को अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालाँकि, इस घटना के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।
यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे सेक्टर 57 स्थित उनके आवास पर हुई, जहाँ राधिका अपने परिवार के साथ रह रही थीं। आरोपी पिता ने अपनी बेटी राधिका को लगातार तीन बार गोली मारी। गुरुग्राम पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और घटनास्थल से रिवॉल्वर बरामद कर ली है।
असली वजह क्या है?
राधिका राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थी और कई टूर्नामेंट जीत चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक, रील बनाने को लेकर राधिका और उसके पिता के बीच बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि राधिका के पिता ने उस पर तीन गोलियां चला दीं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 10 , 2025, 06:59 PM