जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) की पहल पर राज्य सरकार इस बार भी गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर गुरुवार को गुरुजनों के सम्मान में गुरुवंदन (Guruvandan) कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अवसर पर प्रदेश भर में धर्मगुरुओं, महंतों और पुजारियों का सम्मान किया जाएगा। श्री शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से धर्मगुरुओं, महंतों और पुजारियों को 2100 रूपए सम्मान राशि, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं गुरुवंदन संदेश भेंट किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, जिला कलक्टर या उनके द्वारा नामित अधिकारी उपस्थित रहकर गुरुजनों का सम्मान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा ने गत वर्ष से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों के सम्मान में गुरु वंदन कार्यक्रम की पहल की है। इस अवसर पर श्री शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु-शिष्य परंपरा का परिचायक है। यह हमें अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। श्री शर्मा ने कहा कि गुरु वंदन कार्यक्रम गुरुजनों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। इससे हमारी सनातन गुरु-शिष्य परंपरा और अधिक सशक्त होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 09 , 2025, 11:11 PM