Fridge Safety Tips : हमने गर्मियों में AC के फटने के कई मामले सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं? आपके घर का फ्रिज भी इसी तरह फट सकता है। ये धमाका इतना शक्तिशाली होता है कि आपके घर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। अक्सर फ्रिज (fridge) में आग लगने के मामले भी सामने आते हैं। हाल के दिनों में फ्रिज में विस्फोट की संख्या भी बढ़ी है। अगर आपका फ्रिज नया है, तो विस्फोट का जोखिम अपेक्षाकृत कम है। हालांकि, अगर आपका फ्रिज दस से पंद्रह साल पुराना है, तो विस्फोट का जोखिम भी अधिक है। अक्सर फ्रिज गलत तरीके से संभालने की वजह से फट जाता है, तो आइए जानें फ्रिज का इस्तेमाल करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
फ्रिज में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं, कुछ लोग फ्रिज को गलत तरीके से संभालते हैं। फ्रिज 24 घंटे चालू रहता है, इसलिए फ्रिज बहुत गर्म हो जाता है, ऐसी स्थिति में फ्रिज में आग लगने और विस्फोट होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका फ्रिज पुराना है, तो उसके कंप्रेसर पर दबाव बढ़ जाता है। इससे उसमें विस्फोट हो सकता है।
कई लोग फ्रिज में उसकी क्षमता से ज़्यादा सामान रख देते हैं। इससे फ्रिज में हवा जाने की जगह नहीं बचती। हवा की कमी की वजह से फ्रिज गर्म हो जाता है और फट जाता है, वहीं अगर आपका फ्रिज बार-बार गर्म होता है तो अंदर रखे सामान के खराब होने का खतरा रहता है।
कुछ लोग फ्रिज में डुप्लीकेट सॉकेट और प्लग का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कई बार शॉर्ट सर्किट हो जाता है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आपके फ्रिज में आग लग सकती है। इससे विस्फोट भी हो सकता है, इसलिए आपको फ्रिज को जहां भी लगाने जा रहे हैं, वहां हर चीज़ को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए।अगर आपके फ्रिज को कहीं से टक्कर लगी है और आपके फ्रिज में कूलिंग गैस लीक हो रही है, तो यह सबसे खतरनाक स्थिति है। इससे आपके फ्रिज में तुरंत आग लग सकती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 07 , 2025, 11:01 PM