रांची। 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के चौथे दिन रविवार को असम, जम्मू-कश्मीर ने ग्रुप ‘सी’, छत्तीसगढ़, मणिपुर और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हॉकी ने ग्रुप ‘बी’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते। आज यहां मारंग गोमके जयपाल सिंह (Marang Gomke Jaipal Singh) एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में असम हॉकी ने ग्रुप ‘सी’ में तेलंगाना को 6-2 से हराया। असम की ओर से रितिका तिग्गा ने (तीसरे, 14वें’, 58वें), ज्योशना एक्का ने (नौवें, 52वें) मिनट और कप्तान रोशनी ब्रूह ने (54वें) मिनट में गोल दागे। तेलंगाना की ओर से जो अनु कुमारी ने (46वें) और ए वर्शिता ने (22वें) मिनट में गोल किये।
दिन के दूसरे ग्रुप ‘सी’ मैच (second Group C match) में गोवा की टीम वायदांडे भूमिका भीमा के (पांचवें) मिनट में शुरुआती गोल के बावजूद अपनी बढ़त को लंबे समय तक बनाए नहीं रख पाई और हॉकी जम्मू और कश्मीर से 1-4 से हार गई। जम्मू-कश्मीर के लिए अक्षरा दत्ता ने (9वें, 46वें) मिनट, कुमारी शिवानी ने (23वें) मिनट और मनीक्षा देवी ने (59वें) मिनट में गोल किये। इसी के साथ ग्रुप ‘सी’ के मुकाबले समाप्त हो गये। इस बीच ग्रुप ‘बी’ में पहले हाफ में गोल रहित रहने के बाद छत्तीसगढ़ के लिए दुबे रावत ने (36वें) मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। और इसके तुरंत बाद टीम की साथी श्यामली रे ने (43वें) मिनट में दूसरा गोल करके टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। तमिलनाडु ने अंतिम क्वार्टर में कप्तान जोविना डेफनी एमजे (59वें)मिनट किया गया गोल सांत्वना रहा। छत्तीसगढ़ ने मुकाबला 2-1 से जीत लिया।
मणिपुर हॉकी और हॉकी कर्नाटक के बीच अगले मैच में मणिपुर की हुइड्रोम बिद्यालक्ष्मी देवी ने (56वें मिनट) एक मिनट के भीतर लगातार दो गोल करके मणिपुर हॉकी को अंतिम क्वार्टर में जीत दिलाई। इस बीच दिन के अंतिम मैच में दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी ने केरल हॉकी पर 6-1 से शानदार जीत दर्ज की। दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी के लिए मानषी यादव ने (छठे), रिया गौड़ ने (19वें), दिव्या ने (10वें), मानषी सरोज ने (23वें, 60वें) और प्रिंसी यादव ने (47वें) मिनट में गोल किए। वहीं केरल की ओर से एकमात्र गोल शालिनी मुंगामुरी ने (34वें) मिनट में किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 06 , 2025, 08:39 PM