IND vs ENG : DSP मोहम्मद सिराज ने किया इंग्लैंड के बल्लेबाजों का पतन, चार खिलाडियों को बिना खाता खोले ही वापस भेजा 

Sat, Jul 05 , 2025, 03:59 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Birmingham Test: भारत ने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 587 रन बनाए। इसके बाद भारत ने इंग्लैंड (IND vs ENG) को 407 रनों पर रोक दिया। इसमें मोहम्मद सिराज और आकाशदीप (Mohammad Siraj and Akashdeep) का प्रदर्शन अहम रहा। इंग्लैंड की पारी को हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ (Harry Brook and Jamie Smith) ने संभाला। हालांकि हैरी ब्रूक के आउट होने के बाद सिराज ने इंग्लैंड को करारा झटका दिया। सिराज ने 70 रन देकर इंग्लैंड के 6 विकेट चटकाए हैं। सिराज इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में पांच विकेट ले चुके हैं।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाए। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने शतक जड़े। इस दौरान इंग्लैंड के छह बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इनमें से पांच सिराज की गेंदबाजी से आउट हुए। सिराज ने ओली पोप, बेन स्टोक्स, कार्स, टोंग और बशीर को शून्य पर आउट किया। 

मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने दमदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 407 रनों पर रोक दिया। अन्य भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे। सिराज ने 6 और आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। इंग्लैंड को 407 रनों पर रोकने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की दूसरी पारी शुरू हो गई है। भारत को पहली पारी से 180 रनों की बढ़त मिल गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups