Ankit Chavan : आईपीएल 2013 स्पॉट फिक्सिंग केस (IPL 2013 spot-fixing case) को आज भी भारतीय क्रिकेट (Indian cricket) के सबसे काले अध्यायों में से एक माना जाता है। इस स्पॉट फिक्सिंग ने श्रीसंत और राजस्थान रॉयल्स के दो अन्य खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर खत्म कर दिया था। इसी मामले में दोषी पाए गए राजस्थान रॉयल्स के पूर्व स्पिनर अंकित चव्हाण (Rajasthan Royals spinner Ankit Chavan) अब एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में वापसी कर रहे हैं और इस बार कोच के तौर पर। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने चव्हाण को अपनी अंडर-14 टीम का हेड कोच नियुक्त किया है।
क्रिकेट में कोच के तौर पर अब नई पारी
बाएं हाथ के स्पिनर अंकित चव्हाण पर 2013 में बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन 2021 में प्रतिबंध घटाकर सात साल कर दिया गया। इसके बाद वह क्लब क्रिकेट में लौटे और कोचिंग के लिए लेवल-1 कोचिंग परीक्षा पास की। अब एमसीए ने उन पर भरोसा जताया है और उन्हें मुंबई अंडर-14 टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी दी है। कोच नियुक्त होने के बाद अंकित चव्हाण ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "यह मेरे जीवन की दूसरी पारी है और मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह मौका देने के लिए मैं एमसीए का आभारी हूं। कोचिंग मेरे दिल के करीब है। मेरा लक्ष्य अंडर-14 क्रिकेट में खिलाड़ियों की नींव मजबूत करना होगा।"
आखिर मामला क्या है?
2013 के आईपीएल में एस. श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। बीसीसीआई की अनुशासन समिति ने तीनों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, 2015 में दिल्ली ट्रायल कोर्ट को तीनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। इसके चलते सबूतों के अभाव में सभी को बरी कर दिया गया, लेकिन बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर प्रतिबंध बरकरार रखा। जून 2021 में बीसीसीआई ने चव्हाण के प्रतिबंध को घटाकर सात साल कर दिया, जिससे उन्हें 2023 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की अनुमति मिल गई। अंकित ने अपने क्रिकेट करियर में 18 प्रथम श्रेणी, 20 लिस्ट ए और 13 आईपीएल मैच खेले हैं। धीरे-धीरे वे क्रिकेट से कोचिंग की ओर मुड़ गए और अब उन्हें युवाओं को तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ओंकार साल्वी और संदीप पाटिल फिर एमसीए में बड़ी जिम्मेदारी में
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने घरेलू सत्र के लिए कोच और चयनकर्ता की नियुक्ति की भी घोषणा की है। रणजी ट्रॉफी कोच ओमकार साल्वी को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। उनके नेतृत्व में टीम के अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का गेंदबाजी कोच भी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल को चयन समिति का अध्यक्ष बरकरार रखा गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 03 , 2025, 04:21 PM