IND vs ENG U-19: भारत ने अंडर-19 यूथ वनडे (Under-19 Youth ODI) में इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। बुधवार को बारिश से प्रभावित तीसरे मैच में भारत की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड की अंडर-19 टीम (England's Under-19 team) को चार विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। जवाब में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 34.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाकर मैच जीत लिया। बारिश के कारण मैच 40-40 ओवर का खेला गया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। टीम का पहला विकेट इशाक मोहम्मद (Ishaq Mohammad) के रूप में 78 रन पर गिरा। वे 41 रन बनाकर आउट हुए। बीजे डॉकिन्स ने 62 रन बनाए। इसके बाद भारत ने दो शुरुआती विकेट गंवा दिए।
थॉमस रियू ने 76 रन बनाए
बेन मेयर 31 रन बनाकर आउट हुए और रॉकी फ्लिंटॉफ महज 16 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान थॉमस रियू ने एक बार फिर टीम के लिए उपयोगी पारी खेली। थॉमस ने 44 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस पारी की बदौलत इंग्लैंड 250 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहा। भारत की ओर से कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
269 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, 38 रन के स्कोर पर अभिज्ञान कुंडू 12 रन बनाकर आउट हो गए। फिर भी वैभव का बल्ला नहीं रुका। वैभव ने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। पंत ने इससे पहले नेपाल के खिलाफ 19 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की थी।
थॉमस से लिया बदला
वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के साथ सूर्यवंशी ने थॉमस से बदला भी ले लिया। दरअसल, दूसरे वनडे में सूर्यवंशी ने दमदार पारी खेलकर भारत को मुश्किल स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन थॉमस ने शतक जड़कर मैच भारत से छीन लिया।
कनिष्क का ऑलराउंड प्रदर्शन
वैभव के अलावा विहान मल्होत्रा ने 46 रन बनाए। आखिर में कनिष्क चौहान (नाबाद 43) और अंबरीश (नाबाद 31) ने 34.3 ओवर में मैच खत्म कर दिया। अंबरीश ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 03 , 2025, 03:05 PM