IND vs ENG : शुभमन-जडेजा की आंख मिचौली! गिल ने अपना सातवां वनडे शतक पूरा किया, जडेजा 23वें अर्धशतक के करीब

Thu, Jul 03 , 2025, 12:48 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

IND vs ENG 2nd Test: बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम (Indian team) आरामदायक स्थिति में है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की एजबेस्टन में शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) महज दो रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद करुण नायर (31) और यशस्वी जायसवाल (87) ने दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी की। जिसकी बदौलत भारतीय टीम शुरुआती झटकों से उबर गई।

 हालांकि कुछ देर बाद ही टीम को एक के बाद एक चार और झटके सहने पड़े। इसके बाद लोगों की चिंताएं बढ़ गईं। लेकिन आखिरी वक्त में कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 114) और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (नाबाद 41) ने छठे विकेट के लिए नाबाद 99 रनों की साझेदारी कर सभी को थोड़ी राहत दी। 

शुभमन और जडेजा का वीडियो वायरल 
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसकी शुरुआत बर्मिंघम में हुई। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीतकर इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरे मैच की पहली पारी 2 जुलाई को खेली गई। जिसमें भारत ने 310/5 का स्कोर बनाया। इस बीच मैच में कई चीजें हुईं, जिनमें से एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। मैच के दौरान जब शुभमन और जडेजा दोनों बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उनके बीच कुछ दिलचस्प बातें हुईं। जिसका वीडियो स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सामने आए वीडियो में शुभमन गिल को 'आंखों ही आंखों में हाहा! मैं तुम्हारे साथ हूं' कहते हुए सुना जा सकता है। 

गिल ने अपना सातवां वनडे शतक पूरा किया
शुभमन गिल ने बर्मिंघम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का सातवां टेस्ट शतक पूरा कर लिया है। वह पहले दिन का खेल खत्म होने तक 216 गेंदों पर 52.77 की स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाकर नाबाद हैं। इस बीच उनके बल्ले से 12 चौके निकले हैं। फैंस को उम्मीद होगी कि वह दूसरे दिन इस पारी को और समय देंगे।

जडेजा अपने 23वें अर्धशतक के करीब
रवींद्र जडेजा पहले दिन का खेल खत्म होने तक 61.99 की स्ट्राइक रेट से 67 गेंदों पर 41 रन बनाकर नाबाद हैं। इस बीच उनके बल्ले से पांच चौके निकले हैं। अगर वह दूसरे दिन नौ रन और बना लेते हैं तो वह अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक पूरा कर लेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups