Captain Gill's unbeaten century: कप्तान गिल का नाबाद शतक, पांच विकेट पर 310 रन का सम्मानजनक स्कोर बना!

Thu, Jul 03 , 2025, 07:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बर्मिंघम: कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 114) के शानदार शतक और ओपनर यशस्वी जायसवाल की 87 रन की बेहतरीन पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बुधवार को 85 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। गिल ने 216 गेंदों पर नाबाद 114 रन की पारी में 12 चौके लगाए। 

जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 107 गेंदों पर 87 रन में 13 चौके मारे। करुण नायर ने 31, ऋषभ पंत ने 25 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया। के एल राहुल दो और नीतीश कुमार रेड्डी एक रन बनाकर आउट हुए।

आज का दिन दोनों टीमों के लिहाज से मिला-जुला रहा। एक तरफ़ जहां भारतीय टीम ने 310 रन बनाए लेकिन इंग्लैंड ने भी भारत के पांच प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी आसान थी। कई भारतीय बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वह खराब तरीक़े से आउट हुए।

यशस्वी तो शतक के क़रीब पहुंच चुके थे लेकिन काफ़ी खराब शॉट चयन के कारण आउट हुए। भारतीय टीम निश्चित रूप से इस पिच पर कम से कम 500 रनों के करीब जाना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि कल पहले घंटे के खेल में जल्दी से भारतीय टीम को कुछ झटके दिए जाएं। गिल का 34 टेस्टों में यह लगातार दूसरा और कुल सातवां शतक है। उन्होंने पिछले टेस्ट की पहली पारी में भी शतक बनाया था हालांकि भारत वह टेस्ट पांच विकेट से हार गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups