मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले (Morena district) में एक महिला सरपंच के घर परिवार के सदस्यों को बंधक बना कर करोड़ों की डकैती का मामला (Robbery case) सामने आया है। वारदात के बाद सभी बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। जौरा पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम जौरा आलापुर पंचायत (Jaura Alaapur Panchayat) की महिला सरपंच मंजू यादव (Sarpanch Manju Yadav) के घर मंगलवार मध्यरात्रि में नकाबपोश हथियारबंद बदमाश परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर एक करोड़ से अधिक की नगदी और सोने चांदी के जेवर और दो लायसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गए। (Robbery at the house of a woman Sarpanch)
चार हथियारबंद बदमाशों ने महिला सरपंच के घर सीढ़ियों के सहारे प्रवेश किया और उनके पति राजकुमार यादव सहित परिवार के सदस्यों को हथियारों के बल कमरे के एक कोने में बंधक बनाकर घर से एक करोड़ से अधिक की नगदी और सोने चांदी के आभूषण और दो लायसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गए। सरपंच पति राजकुमार यादव ने दावा किया है कि एक बदमाश को पहचान लिया है।
डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटनास्थल का मुआयना किया और बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम गठित कर उन्हें बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने कहा कि डकैतों को जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा। महिला सरपंच के घर डकैती की खबर लगते ही तड़के घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 02 , 2025, 12:01 PM