हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (A. Revanth Reddy) ने मंगलवार को अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि संगारेड्डी जिले के पश्मीलाराम औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग दुर्घटना (Horrific fire accident) में प्रत्येक मृतक के परिवारों को सिगाची औद्योगिक प्रबंधन की ओर से एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाये। स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजा नरसिम्हा, श्रम मंत्री विवेक वेंकटस्वामी, आईटी और उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू और राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के साथ संगारेड्डी में पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में विस्फोट स्थल का निरीक्षण करने और अधिकारियों के साथ बचाव कार्यों की समीक्षा करने के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को 10 लाख रुपये और आंशिक रूप से घायलों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा तत्काल सहायता के रूप में पीड़ितों के शोक संतप्त परिवारों को एक लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की, जो प्रत्येक मृतक के परिजनों को दी जाएगी। इसके साथ घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विस्फोट के कारणों की जांच करने और निवारक उपायों की सिफारिश करने के लिए पहले ही मुख्य सचिव, विशेष मुख्य सचिव (आपदा प्रबंधन), प्रमुख सचिव (श्रम), प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) और अतिरिक्त डीजीपी (अग्निशमन सेवा) की एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था।
उन्होंने कहा, “तेलंगाना और संयुक्त आंध्र प्रदेश में हुई पहली बड़ी आपदा में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद हम जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करेंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे। राज्य सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पारदर्शी नीति भी लाएगी। अधिकारियों को आग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कंपनियों में समय-समय पर निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है।” आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह हुई इस घटना में 36 लोगों की जानें गयी है। घटना के समय लगभग 143 लोग मौके पर थे, जिनमें से 58 की पहचान कर ली गयी है और लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जोरों पर है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 01 , 2025, 10:55 PM