सुरजीत हॉकी सोसाइटी का हॉकी और खिलाड़ियों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान : नितिन कोहली!

Tue, Jul 01 , 2025, 08:14 PM

Source : Uni India

जालंधर। हॉकी इंडिया (Hockey India) के सह-अध्यक्ष, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के जालंधर (केंद्रीय) हल्का प्रभारी नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने आज सुरजीत ग्रीष्मकालीन हॉकी कोचिंग कैंप-2025 में भाग लेने वाले 4 से 16 वर्ष की आयु के 200 से अधिक युवा खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया।

सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू ने बताया कि सुरजीत ग्रीष्मकालीन हॉकी कोचिंग कैंप-2025 का समापन समारोह सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बर्लटन पार्क, जालंधर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के जालंधर (केंद्रीय) हल्का प्रभारी नितिन कोहली ने शिविर में भाग लेने वाले 4 से 16 वर्ष की आयु के 200 से अधिक युवा खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया।


कोहली ने कहा कि 1984 में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन सुरजीत सिंह (Olympian Surjit Singh) की याद में स्थापित इस सोसाइटी ने पिछले 41 वर्षों से हॉकी के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इस कोचिंग शिविर को युवा हॉकी प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने बताया कि जालंधर के बर्लटन पार्क में 2 नए एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड समेत एक फाइव-ए-साइड ग्राउंड इसी वित्त वर्ष में तैयार हो जाएंगे, जिससे जालंधर शहर अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि वह हॉकी इंडिया के साथ बातचीत करके अगले साल जालंधर में अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करवाने का प्रस्ताव रखेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups