FIBA World Cup: स्पेन, नीदरलैंड ने जीता फीबा ​​3गुणा3 विश्वकप का खिताब!

Mon, Jun 30 , 2025, 06:41 PM

Source : Uni India

उलानबातोर। स्पेन और नीदरलैंड की टीमों (Spain and Netherlands teams) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ​​3 गुणा 3 बॉस्केटबॉल विश्वकप (FIBA) 2025 में पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते हैं।

मंगोलिया की 3 गुणा 3 बास्केटबॉल एसोसिएशन के अनुसार रविवार को खेले गये पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्पेन की टीम (Spain team) ने स्विट्जरलैंड को 21-17 से हराया। वहीं महिला वर्ग में नीदरलैंड ने मेजबान मंगोलिया को 15-9 से शिकस्त दी।

पुरुषों के कांस्य पदक मुकाबले में सार्बिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 21-16 से हराया। महिला वर्ग में कनाडा ने पोलैंड को 21-9 से हराकर कांस्य पदक जीता। गत 23 से 29 जून को चले इस बास्केटबॉल टूर्नामेंट (Basketball Tournament) के नौवें संस्करण में विभिन्न देशों और क्षेत्रों की 20 पुरुष और 20 महिला टीमों ने हिस्सा लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups