बेवकूफ-बेवकूफ-बेवकूफ...! गावस्कर की बातों से ऋषभ को ठेस पहुंची, आखिर क्यों डिलीट किया WhatsApp? जानिए अंदर की कहानी

Mon, Jun 30 , 2025, 03:17 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Rishabh Pant Uninstalled WhatsApp: टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि, इसके पीछे ऋषभ का संघर्ष काफी बड़ा है. इसका खुलासा अब हुआ है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब मेलबर्न टेस्ट (Melbourne Test) की पहली पारी में टीम खराब स्थिति से गुजर रही थी, तब ऋषभ पंत ने गैरजिम्मेदाराना रैंप शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया था. इस शॉट के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी. खासकर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर (Little Master Sunil Gavaskar) ने उन्हें ऑन एयर बेवकूफ-बेवकूफ-बेवकूफ कहा था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

 इससे ऋषभ के मन को ठेस पहुंची थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि उस शॉट के बाद पंत ने अपनी गलती मानी और अपने खेल और फिटनेस पर काम करने का फैसला किया. ऋषभ पंत ने अपने फोन से WhatsApp भी डिलीट कर दिया था, ताकि वह अपने क्रिकेट और फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे सकें. 

इसके बाद वह काफी समय तक सोशल मीडिया से दूर रहे. इस घटना ने ऋषभ पंत को बहुत झकझोर दिया और इसके बाद उन्होंने खुद को बदलने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने अपनी जीवनशैली को पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने ट्रेनिंग ग्राउंड से लेकर अपने खाने-पीने की आदतों तक सब कुछ बदल दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups