IND vs ENG: लीड्स टेस्ट (Leeds Test) में हार के बाद टीम इंडिया (Team India) ने अगले मैच में इंग्लैंड को करारा जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है. बर्मिंघम के एजबेस्टन में 2 जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले आराम करने की बजाय भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं. टीम इंडिया का हर खिलाड़ी अगले टेस्ट की चुनौती के लिए खुद को तैयार करने की पूरी कोशिश कर रहा है. इस तैयारी में एक खिलाड़ी भी मदद कर रहा है जो इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया था और अब अचानक भारतीय टीम की ट्रेनिंग का हिस्सा बन गया है. ये खिलाड़ी है बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार(left-arm spinner Harpreet Brar).
टीम इंडिया के एजबेस्टन पहुंचते ही दूसरे टेस्ट मैच की तैयारियां शुरू हो गईं. 28 जून यानी शनिवार को ट्रेनिंग के दूसरे दिन ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया. टीम इंडिया के नेट सेशन के दौरान टीम के सभी खिलाड़ियों के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार भी गेंदबाजी करते नजर आए. यह हैरान करने वाला नजारा था, क्योंकि बरार इस दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। इससे पहले लीड्स टेस्ट की तैयारियों के दौरान भी उन्हें नहीं देखा गया था।
नेट्स में गेंदबाजी करते दिखे हरप्रीत
एजबस्टन में टीम इंडिया के अभ्यास सत्र को कवर कर रहे स्वतंत्र पत्रकार संदीपन बनर्जी ने टीम इंडिया के अभ्यास सत्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें बरार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के साथ नेट्स में गेंदबाजी करते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसमें एक अंतर यह भी देखने को मिला कि जहां बाकी सभी खिलाड़ी टीम इंडिया की अभ्यास जर्सी पहने हुए थे, वहीं बरार ऐसी किट में नहीं थे। इससे यह साफ हो गया कि एजबेस्टन टेस्ट से पहले इस अभ्यास सत्र में वह अचानक टीम का हिस्सा बन गए हैं।
अचानक टीम इंडिया में मौका क्यों मिला?
वैसे बरार का टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में शामिल होना फैंस के लिए हैरान करने वाला है। आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले बरार का कभी टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ है। ऐसे में तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थिति में उनका बतौर स्पिनर अभ्यास में शामिल होना हैरान करने वाला है। साथ ही इंग्लैंड की टीम में बाएं हाथ का स्पिनर नहीं है, जबकि टीम इंडिया के पास पहले से ही रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में दो अलग तरह के बाएं हाथ के स्पिनर मौजूद हैं। इसका जवाब आने वाले समय में पता चलेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 30 , 2025, 02:40 PM