Lipstick Mystery: लिपस्टिक को मेकअप का अहम हिस्सा माना जाता है। ऑफिस जाना हो, किसी पार्टी में जाना हो या फिर कहीं जाना हो, लिपस्टिक महिलाओं के लुक को पूरा करती है। लेकिन क्या आपने कभी लिपस्टिक के नीचे लिखा वो छोटा सा नंबर देखा है? वो नंबर यूं ही नहीं है, इसके पीछे एक खास वजह है। अगर आपको ये नहीं पता तो इस लेख को अंत तक पढ़ें
लिपस्टिक पर ‘115’, ‘M12’, ‘07’ जैसे नंबर लिखे होते हैं। लखनऊ की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट अमरीश कौर कहती हैं कि ये नंबर उस शेड या फॉर्मूले का खास कोड होता है। यानी अगर आपको अपनी पसंद की लिपस्टिक का वही शेड दोबारा चाहिए तो आप नंबर देखकर आसानी से वही लिपस्टिक खरीद सकती हैं।
नाम होने पर भी नंबर क्यों होता है?
कभी-कभी लिपस्टिक पर “रूबी वू 707” या “एमआर 22” लिखा होता है। ऐसा क्यों? क्योंकि एक ही नाम की लिपस्टिक अलग-अलग ब्रैंड में मिल सकती है। लेकिन हर ब्रैंड का नंबर अलग-अलग होता है। तो आप उस नंबर से किसी भी ब्रांड में अपना पसंदीदा शेड पहचान सकते हैं।
ऑनलाइन खरीदते समय क्या ध्यान रखें?
जब आप ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते हैं, तो फोटो में दिखने वाला रंग और असल में मिलने वाला रंग अलग-अलग होता है। इसलिए, फोटो पर भरोसा करने के बजाय शेड नंबर देखकर खरीदना बेहतर है। नंबर आपको बिल्कुल वही रंग देता है जो आप चाहते हैं।
क्या आप पहले वाला शेड वापस चाहते हैं?
कई बार ऐसा होता है कि आपको कोई शेड बहुत पसंद आता है, लेकिन बाद में आपको उसका नाम याद नहीं रहता। ऐसे में अगर आपको शेड नंबर याद है, तो आप आसानी से वही लिपस्टिक दोबारा पा सकते हैं।
ब्रांड्स के लिए खास पहचान
यह नंबर न केवल ग्राहक के लिए, बल्कि ब्रांड के लिए भी एक पहचान है। कुछ ब्रांड तो नंबर से शेड के साथ उसका फॉर्मूला भी बताते हैं। इसलिए, अगर आपको उसी शेड में कोई अलग फिनिश (जैसे मैट, क्रीम) चाहिए, तो भी आप नंबर से जान सकते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 30 , 2025, 10:30 AM