Shawn Williams' century saved Zimbabwe: शॉन विलियम्स के शतक ने जिम्बाब्वे को फॉलोऑन से बचाया!

Mon, Jun 30 , 2025, 09:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बुलावायो: शॉन विलियम्स (137) की शतकीय और कप्तान क्रेग एर्विन (36) रनों की संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 251 रन बनाकर फॉलोऑन को टाल दिया। स्टंप के समय दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 49 रन बनाकर लिये है और पहली पारी के आधार पर उसकी बढ़त 216 रनों की हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 418 रन बनान के बाद पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने टी काइटानो (शून्य) और निक वेल्च (चार) के विकेट जल्दी ही गवां दिया। बेनेट के आउट होने के बाद टीम संकट में फंस गई, लेकिन अनुभवी खिलाड़ी शॉन विलियम्स और क्रेग एर्विन ने पारी को संभाला। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को मैदान पर लगी चोट के कारण बुलावायो टेस्ट से बाहर होना पड़ा है।

सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने आठवें ओवर में रिटायर्ड आउट होने से पहले 28 गेंदों में 19 रन बनाए। बेनेट को छठे ओवर में क्वेना मफाका की गेंद को हुक करने के प्रयास में हल्की चोट लगी थी और उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद शॉन विलियम्स और क्रेग एर्विन ने पारी को संभाला ने भोजनकाल तक टीम के स्कोर को दो विकेट पर 94 रन पहुंचा दिया। भोजनकाल के बाद जिम्बाब्वे का तीसर विकेट कप्तान क्रेग एर्विन (36) रन के रूप में गिरा। इसके बाद जिम्बाब्वे का कोई भी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सका।

वेस्ली मधेवेरे (15) रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान शॉन विलियम्स ने एक छोर को संभालने रखा और अपना शतक पूरा किया। शॉन विलियम्स ने 164 गेंदों में 16 चौकों की मदद से (136) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्हें केशव महाराज ने आउट किया। दक्षिण अफ्रीकी ने जिम्बाब्वे की पूरी टीम को 67.4 ओवर में 251 रन के स्कोर पर समेट दिया। हालांकि इस दौरान जिम्बाब्वे ने फॉलोऑन टाल दिया। विनसेंट मसेकेसा (11) रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने चार विकेट लिये। कोडी यूसुफ और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट झटके।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और उसने एक रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये वियान मुल्डर ने टोनी डीजॉर्जी के साथ पारी को संभाला। दिन का खेल समाप्त होने के समय दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 49 रन बना लिये है। वियान मुल्डर (नाबाद 25) ने टोनी डीजॉर्जी (नाबाद 22) क्रीज पर मौजूद रहे। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 216 रनों की हो गई है। जिम्बाब्वे की ओर से टी. चिवंगा ने एक विकेट लिये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups