बुलावायो। शॉन विलियम्स (नाबाद 45) और क्रेग एर्विन (नाबाद 24) रनों की संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने पहले टेस्ट मैच (first Test match) के दूसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो विकेट पर 94 रन बना लिये है।
दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर 418 रन बनान के बाद पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने टी काइटानो (शून्य) और निक वेल्च (चार) के विकेट जल्दी ही गवां दिया। बेनेट के आउट होने के बाद टीम संकट में फंस गई, लेकिन अनुभवी खिलाड़ी शॉन विलियम्स और क्रेग एर्विन (Sean Williams and Craig Ervine) ने पारी को संभाला। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को मैदान पर लगी चोट के कारण बुलावायो टेस्ट से बाहर होना पड़ा है।
सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (Opener Brian Bennett) ने आठवें ओवर में रिटायर्ड आउट होने से पहले 28 गेंदों में 19 रन बनाए। बेनेट को छठे ओवर में क्वेना मफाका की गेंद को हुक करने के प्रयास में हल्की चोट लगी थी और उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा था।
इसके बाद शॉन विलियम्स और क्रेग एर्विन ने पारी को संभाला ने भोजनकाल तक टीम के स्कोर को दो विकेट पर 94 रन पहुंचा दिया। भोजनकाल के समय शॉन विलियम्स (नाबाद 45) और क्रेग एर्विन (नाबाद 24) रन पर खेल रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कोडी यूसुफ ने दो विकेट लिये।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 29 , 2025, 06:20 PM