विदेशी पर्यटन हर कोई करना चाहता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि नेपाल (Nepal) आपके लिए घूमने के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा। भारत से सटा यह देश प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। नेपाल घूमने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं होती। अगर आप नेपाल जा रहे हैं तो आपको यहां थोरी (Thori) जरूर जाना चाहिए। यह इलाका घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। पहाड़ी नदियों, ऊंची जगहों से गिरते झरनों और प्रकृति के खूबसूरत नजारों से घिरा यह इलाका घूमने के लिए बेहद शानदार है। राहत की बात यह है कि भले ही आप नेपाल में हों, लेकिन आपको यहां आने के लिए किसी तरह का टैक्स नहीं देना पड़ता।
नेपाल में दर्जनों ऐसी जगहें हैं जो प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं। आप यहां खूब समय बिता सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि भले ही आप नेपाल में हों, लेकिन आपको यहां आने के लिए एक भी रुपया टैक्स नहीं देना पड़ता। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में भिखना थोडी के पास स्थित नेपाल के इस पर्यटन स्थल पर अगर आप वाहन से आ रहे हैं तो अब आपको रास्ते में लगने वाले टैक्स की चिंता करने की जरूरत नहीं है। थोरी ग्राम पालिका ने अपने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह अच्छा फैसला लिया है। हालांकि, आपके पास वाहन की रसीद और ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
थोरी जंगल रिसॉर्ट (Thori Jungle Risort) के मालिक धीर सिंह के मुताबिक, थोरी आने के बाद आप 28 वर्ग किलोमीटर में फैले विभिन्न पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठा सकते हैं। इसकी शुरुआत नेपाल के टूटे पुल से होती है। भारत से कई पर्यटक यहां आते हैं और यहां पुल पर रुककर यहां के खूबसूरत नजारों के साथ अपनी फोटो और वीडियो क्लिक करते हैं। इसके बाद वे ऊंचाई पर स्थित गांवों से होते हुए पैदल थोरी जंगल रिसॉर्ट पहुंचते हैं। यहां पर्यटकों के लिए शाकाहारी के साथ-साथ मांसाहारी भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। जिसके बाद पर्यटक यहां के खाने का लुत्फ उठाते हैं और फिर से यात्रा के लिए निकल पड़ते हैं। रास्ते में आपको व्हाइट हिल, सीता गुहा, रेड हिल व्यू प्वाइंट, तीन धारा, झूला ब्रिज जैसी कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी।
जंगल सफारी की सुविधा भी
आपको बता दें कि थोरी आने के बाद आप नेपाल के चितवन नेशनल पार्क और परसा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। यहां आपको घने जंगल में जंगली जानवरों को बेहद करीब से देखने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आप ‘विजिट थोरी’ की वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 29 , 2025, 02:56 PM