महिला टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना ( Smriti Mandhana) की अगुआई में इंग्लैंड को 97 रनों के ऐतिहासिक अंतर से हराकर टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 28 जून को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला गया। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 211 रनों की कड़ी चुनौती दी थी। हालांकि, इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक गए। इंग्लैंड पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सका। भारत ने इंग्लैंड को 14.5 ओवर में 113 रनों पर ढेर कर दिया और 97 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड महिला टीम की टी20 में यह इतिहास की सबसे बड़ी हार थी।
स्मृति मंधाना के बाद श्री चरणी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। श्री चरणी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने 2-2 विकेट लिए। जबकि अमनज्योत कौर और अरुंधति रेड्डी दोनों ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। इन 210 रनों में से आधे से ज्यादा रन अकेले कप्तान स्मृति मंधाना ने बनाए। स्मृति ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाया। स्मृति ने 62 गेंदों पर 180.65 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए। स्मृति ने इस पारी में 3 छक्के और 15 चौके लगाए। स्मृति ने इस पारी के साथ इतिहास रच दिया। टी20 क्रिकेट में स्मृति का यह पहला शतक था। स्मृति टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज भी बनीं। स्मृति ने इस शतक के साथ ही अनुभवी भारतीय बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज के साथ मिलकर तोड़ा रिकॉर्ड
स्मृति ने सबसे पहले 88 रन बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। टी20 क्रिकेट में स्मृति का इससे पहले सर्वोच्च स्कोर 87 रन था। फिर, स्मृति ने 98 रन बनाकर पूर्व कप्तान मिताली राज के नाबाद 97 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। फिर, स्मृति ने 104 रन बनाकर इतिहास रच दिया। स्मृति टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से एक पारी में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गईं। स्मृति ने हरमनप्रीत कौर के 103 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। हरमनप्रीत ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रोविडेंस में यह पारी खेली थी। उसके बाद, यह रिकॉर्ड अब स्मृति के नाम है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 29 , 2025, 02:14 PM