SL vs BAN: कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में ही बांग्लादेश आउट! विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने उड़ाई बांग्लादेश की नींद 

Sat, Jun 28 , 2025, 04:27 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Mushfiqur Rahim's wonder : पहले ही टेस्ट में बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था. अब कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने जीत दर्ज कर बांग्लादेश को हरा दिया है. श्रीलंका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में अपनी पहली जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही वह WTC पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australian team) पहले स्थान पर है. उसने वेस्टइंडीज को उसके ही घरेलू मैदान पर 159 रनों से हराकर WTC में जीत का खाता खोला. इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है. इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हराया. कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को पारी और 78 रनों से हराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम की. गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा.

श्रीलंका ने कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट पारी और 78 रनों से जीता. श्रीलंका ने चौथे दिन महज 28 मिनट में आखिरी चार विकेट चटकाकर मैच जीत लिया और दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित किए।

बांग्लादेश 133 रन पर ढेर
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में 247 रन बनाने वाली बांग्लादेश दूसरी पारी में महज 133 रन पर आउट हो गई। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। कप्तान धनंजय डी सिल्वा और थारिंडू रत्नायके ने दो-दो विकेट लिए। असिथा फर्नांडो ने एक विकेट लिया। बांग्लादेश के चार बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने किया कमाल
इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 458 रन बनाकर 211 रनों की बढ़त हासिल की थी। ओपनर पथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ा। उन्होंने 254 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 158 रन बनाए। इससे पहले निसांका ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 187 रन बनाए थे। अपनी शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups