SA vs ZIM : स्पिनर केशव महाराज को साउथ अफ्रीका का कप्तान बनाने का मिला मौका! टेम्बा बावुमा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर

Sat, Jun 28 , 2025, 12:58 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

SA vs ZIM: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विजेता (World Test Championship winner) साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन (playing XI) की घोषणा कर दी है। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे (SA vs ZIM ) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 28 जून यानि आज से शुरू होगा। इस टेस्ट मैच के कार्यभार को देखते हुए साउथ अफ्रीकी टीम में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इसके चलते लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (Luan-Dre Pretorius) और डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) जैसे युवा खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में मौका दिया गया है।

19 वर्षीय प्रीटोरियस ने अब तक कुल 7 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 60.62 की औसत से 485 रन बनाए हैं। प्रीटोरियस ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से बहुत कम समय में घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली है। ऐसे में अब वह राष्ट्रीय टीम में मिले मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। प्रीटोरियस सीमित ओवरों की क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट टीम में नंबर 5 पर खेलना होगा।

डेवाल्ड ब्रेविस को भी टेस्ट टीम में मौका
प्रीटोरियस के अलावा युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को भी पहली बार दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम में मौका मिला है। उन्होंने हाल ही में एसएस20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। ब्रेविस को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्हें अंतिम ग्यारह में खेलने का मौका मिलने की उम्मीद है।

वहीं, स्पिनर केशव महाराज को दक्षिण अफ्रीकी टीम का कप्तान घोषित किया गया है। नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा डब्ल्यूटीसी फाइनल में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं। इसके अलावा एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, कैगिसो रबाडा, मार्को जानसेन और लुंगी एनगिडी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ युवा तेज गेंदबाज क्वेना एमफाका को भी मौका दिया गया है.

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI:
टोनी डी जियोर्गी, मैथ्यू ब्रेट्ज़के, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज (कप्तान), यूसुफ, क्वेना एमफाका।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups