यादव आज निवाड़ी में अहिल्याबाई नारीशक्ति सम्मेलन में होंगे शामिल! लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

Sat, Jun 28 , 2025, 11:25 AM

Source :

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) आज निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन (Ahilyabai Nari Shakti Sammelan) में शामिल होंगे। डॉ यादव दोपहर को होने वाले इस कार्यक्रम में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर (Lokmata Devi Ahilyabai Holkar) की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही वे पृथ्वीपुर में विकास कार्यों का भूमि- पूजन और लोकार्पण करेंगे।

इसके पहले वे ग्वालियर के जौरासी में अंबेडकर धाम में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। शाम को मुख्यमंत्री भिण्ड जिले के मेहगांव के ग्राम दंदरौआ में किसान एवं रोजगार सम्मेलन में शामिल होंगे। इस समारोह में वे 44.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

किसान एवं रोजगार सम्मेलन में मुख्यमंत्री 'प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना' सोलर पंप पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। इस योजना से 32 लाख से अधिक किसानों को सौर ऊर्जा उत्पादन का लाभ मिलेगा। किसानों को 1 से 7.5 हॉर्स पॉवर (एचपी) तक के सोलर पंप स्थापित करने में मदद मिलेगी और योजना में केंद्र से 30 फीसदी अनुदान मिलेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups