Health Tips: थकान भरे दिन के बाद हर किसी को रात में चैन की नींद की जरूरत होती है। तनाव और थकान दूर करने के लिए गहरी नींद (sleep) सबसे अच्छा तरीका है। लेकिन कई बार खाने के अजीबोगरीब समय या गलत खान-पान की आदतों (Eating habits) की वजह से पेट की समस्याएं होने लगती हैं। अगर पेट की समस्याएं (Stomach problems) आपको अक्सर परेशान करती हैं, तो आयुर्वेद में एक बहुत ही आसान और कारगर उपाय बताया गया है। रात को सोने से पहले एक चम्मच देसी घी और एक गिलास गर्म पानी पिएं। यह सुनने में भले ही मामूली लगे, लेकिन इसके फायदे कमाल के हैं। आइए जानते हैं रात को सोने से पहले घी और गर्म पानी पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
पाचन तंत्र मजबूत बनाता है: रात को घी और गर्म पानी का सेवन करने से खाना ठीक से पचता है और पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
नींद की गुणवत्ता में सुधार: अगर आप रात में बार-बार करवट बदलते रहते हैं, तो घी आपकी नींद की समस्याओं को दूर कर सकता है। घी में मौजूद फैटी एसिड दिमाग को आराम देते हैं, जिससे गहरी और अच्छी नींद आती है।
त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है: घी शरीर को अंदर से नमी देता है। जब आप इसे गर्म पानी के साथ पीते हैं, तो यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और त्वचा में चमक और कोमलता लाता है।
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है: घी का नियमित सेवन हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह चिकनाई बढ़ाता है, जिससे जोड़ों में अकड़न और दर्द कम होता है।
वजन घटाने में भी मदद करता है: सही मात्रा में देसी घी खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे फैट तेजी से बर्न होता है और वजन कंट्रोल में रहता है।
दिमागी शक्ति बढ़ाता है: घी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो न्यूरॉन्स को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से याददाश्त बढ़ती है और तनाव कम होता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 27 , 2025, 09:34 PM