Dewald Brevis: चेन्नई सुपर किंग्स के डेवाल्ड ब्रेविस की लगी लॉटरी ! आईपीएल से सीधे साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच में खेलेंगे 

Fri, Jun 27 , 2025, 12:34 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Dewald Brevis in IPL 2025: आईपीएल ने कई खिलाड़ियों का करियर बना दिया है. कई खिलाड़ी इस लीग से सीधे सीनियर टीम में खेलने चले गए. अब ऐसे ही एक खिलाड़ी का करियर आईपीएल की वजह से तय हो गया है. यह खिलाड़ी पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए आईपीएल खेलता था. अब उसे सीनियर टीम में मौका मिल गया है. इसकी वजह से खिलाड़ी की लॉटरी लग गई है. साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच जल्द ही त्रिकोणीय सीरीज (triangular series) खेली जाएगी. यह सीरीज टी20 फॉर्मेट में होगी. अगले साल टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) भी है, ऐसे में यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. इसी बीच साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.

हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में खेलने वाले एक खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई है. इस खिलाड़ी का नाम डेवाल्ड ब्रेविस है. और वह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच में खेलते नजर आएंगे. डेवाल्ड ब्रेविस ने 2023 में अपना टी20 डेब्यू किया था, लेकिन उन्होंने अपना आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला था. यानी वह ज्यादा समय तक टीम में नहीं रह पाए. ब्रेविस ने अब तक सिर्फ़ दो टी20 मैच खेले हैं और पाँच रन बनाए हैं. लेकिन अब साउथ अफ़्रीका ने ब्रेविस को फिर से टीम में शामिल किया है.

डेवोल्ड ब्रेविस आईपीएल में सीएसके के रिप्लेसमेंट के तौर पर खेलते नज़र आए थे. उन्हें सिर्फ़ 6 मैच खेलने का मौक़ा मिला था, लेकिन उन्होंने इनमें 255 रन बनाए थे. उनका औसत 37 के आस-पास था और वो 180 से ज़्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी कर रहे थे. इससे पहले वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं. लेकिन बाद में टीम ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था. आईपीएल में सीएसके के लिए शानदार खेल दिखाने के बाद साउथ अफ़्रीकी चयन समिति ने डेवोल्ड ब्रेविस को वापस बुलाया और उन्हें फिर से टीम में शामिल किया गया है. अब देखना ये है कि लंबे समय बाद मिले मौके का डेवोल्ड ब्रेविस किस तरह फ़ायदा उठाते हैं.

दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम: रासी वान डेर डुसेन (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्जर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना एमफाका, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमलेन

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups