पुरी : ओडिशा में दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा (world's largest Rath Yatra) होती है। आज सुबह छह बजे भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) की मंगला आरती (Mangala Aarti) के बाद श्रृंगार किया गया और उसके बाद खिचड़ी का भोग लगाया गया। दैनिक पूजा-परंपराओं के बाद सुबह साढ़ नौ बजे भगवान मंदिर से बाहर लाने की विधियां शुरू हो गई हैं। रथों की पूजा कर बलभद्र, बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठाया जाएगा और मौसीबाड़ी के लिए रथ प्रस्थान (depart for Mausibari) करेगा।
देशभर में शुक्रवार को जहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं, वहीं ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम को चार बजे खींचे जाएंगे और मौसीबाड़ी, यानी गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान किया जायेगा। उदयपुर में करीब 80 किलो चांदी के रथ में भगवान सवार होंगे और मौसीबाड़ी, यानी गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
पुरी शहर में हर साल होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा को दुनिया भर के लोग बहुत श्रद्धा और उत्साह से देखते हैं। इस साल यह यात्रा 27 जून यानी आज से शुरू होकर 08 जुलाई तक चलेगी। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विशाल रथों पर सवार होकर पुरी के मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक जाएंगे। यह यात्रा 12 दिन तक चलती है।
अपराह्न तीन बजे पुरी राजपरिवार के गजपति दिव्य सिंह देव रथ के आगे सोने के झाडू से बुहारा लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ करीब तीन किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। ये उनकी मौसी का घर माना जाता है।
यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिसमें 10,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) आरएएफ, ड्रोन रोधी इकाइयां, स्नाइपर्स और एनएसजी कमांडो शामिल हैं। भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और राज्य समुद्री पुलिस तटरेखा पर गश्त करेगी, जबकि 275 एआई-संचालित सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन जैमर बडाडांडा और आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए हैं, जिन्हें एक केंद्रीय कमांड सिस्टम में एकीकृत किया गया है।
अधिकारियों ने भक्तों की भारी भीड़ को प्रबंधित करने के लिए 36 निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्र स्थापित किए हैं और बडाडांडा पर एक एम्बुलेंस कॉरिडोर बनाया है। 500 से अधिक लाइफगार्ड समुद्र तट की निगरानी करेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 27 , 2025, 11:15 AM