सरकारी स्कूलों को खत्म नहीं होने देंगे: संजय सिंह

Thu, Jun 26 , 2025, 09:21 PM

Source : Uni India

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 27 हजार सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के सरकार के फैसले के खिलाफ लोगों में गुस्सा है और गांव-गांव में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन (protests) शुरू हो गया।  सिंह ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पिछले चार सालों में 42 लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा छोड़ी है।

 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में यूपी में आठ लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा छोड़ी है और प्रदेश की सरकार विद्यालय के ऊपर ही बुलडोजर चला रही है। उन्होंने कहा कि 5695 स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक है, केवल अलीगढ़ में ही 58000 बच्चों ने सरकारी स्कूल की शिक्षा छोड़ दी। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जहां-जहां भी स्कूल बंद किए जाएंगे वहां आम आदमी पार्टी उन गांव के अंदर और जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि हम विद्यालयों को कतई बंद नहीं होने देंगे, आम आदमी पार्टी इसकी लड़ाई लड़ने का काम करेगी। संजय सिंह ने कहा कि मर्जर का मतलब स्कूलों को खत्म करना है, सरकारी स्कूलों को बंद करना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups