Bus Falls into Alaknanda River : महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर निकले श्रद्धालुओं पर काल का तांडव मचा है। दर्शन के लिए चारधाम पहुंचने से पहले ही किस्मत ने पलटवार कर दिया। व्यस्त सड़क पर एक ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को टक्कर मार दी। इसके बाद बस सीधे अलकनंदा नदी (Alaknanda river) में जा गिरी। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बद्रीनाथ हाईवे (Badrinath highway in Rudraprayag district) पर गुरुवार को भीषण हादसा हुआ।
कैसे हुआ हादसा?
केदारनाथ से बद्रीनाथ (Kedarnath to Badrinath) जा रहा एक टेंपो एक निजी बस से टकरा गया। टक्कर लगने से बस का नियंत्रण खो गया और वह अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं, दो बच्चे और तीन पुरुष शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 10 लोग अभी भी लापता हैं, बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
बस में कुल 20 यात्री सवार
बस में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे। 7 यात्री गुजरात, 2 महाराष्ट्र और 7 राजस्थान के थे। चालक हरिद्वार का रहने वाला था। इसके अलावा दो लोग मध्य प्रदेश के थे। हादसे में घायल हुए टेंपो ट्रैवलर चालक सुमित ने बताया कि वह बस से केदारनाथ से बद्रीनाथ जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक ने टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो ट्रैवलर नदी में गिर गया। उसने बताया कि टेंपो ट्रैवलर में कुल 19 लोग सवार थे।
घायलों की पूरी सूची
1- दीपिका सोनी, राजस्थान, उम्र 42 साल। 2- हेमलता सोनी, राजस्थान, उम्र 45 साल। 3- ईश्वर सोनी, गुजरात, उम्र 46 साल। 4- अमिता सोनी, मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 साल। 5- सोनी भावना ईश्वर, गुजरात, उम्र 43 साल। 6- भव्य सोनी, गुजरात, उम्र 07 साल। 7- पार्थ सोनी, मध्य प्रदेश, उम्र 10 साल। 8- सुमित कुमार, हरिद्वार, उम्र 23 साल।
अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बस के अलकनंदा नदी में गिरने के बाद लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सोनार उपकरण घटनास्थल पर भेजे गए हैं। अलकनंदा नदी में लापता बस की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। ध्वनि तरंगों के जरिए बस की लोकेशन का पता लगाया जाएगा। नदी में पानी का स्तर अधिक होने और मौसम खराब होने की वजह से बचाव अभियान में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 26 , 2025, 01:03 PM