Bhajan Lal attacks Congress: कांग्रेस ने सत्ता सुख के लिए देश में लगाया आपातकाल, भजनलाल का कांग्रेस पर तीखा वार!

Thu, Jun 26 , 2025, 08:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण, परिवाद एवं भ्रष्टाचार की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने हमेशा सत्ता की लालसा में देश हित को नुकसान पहुंचाया और सत्ता सुख के लिए ही आपातकाल लगाया।

शर्मा बुधवार को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा की और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का घृणित प्रयास किया। 

यह दिन भारतीय इतिहास में संविधान हत्या दिवस के रूप में दर्ज है। उन्होंने कहा कि आज आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हमारा कर्तव्य है कि हम उस दौर की क्रूरता को याद करें, उससे सबक लें और संकल्प लें कि भारत का लोकतंत्र कभी फिर से इस तरह के दमन का शिकार नहीं हो।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कैद कर लिया गया था। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए और प्रेस की स्वतंत्रता पर ताले लगा दिए गए वहीं अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, सुंदर सिंह भंडारी, दन्तोपन्त ठैंगड़ी जैसे लोकप्रिय नेताओं को जेल में डाल दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण, परिवाद एवं भ्रष्टाचार की राजनीति करते हुए सत्ता की लालसा में देश हित को नुकसान पहुंचाया। यह वही पार्टी है, जिसने देश के टुकड़े भी किए। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरूद्ध निर्णय किया तो उन्होंने 25 जून 1975 की आधी रात को देश को आपातकाल में धकेल दिया लेकिन भारतीय जनसंघ और राष्ट्रवादी विचारधारा के समर्थकों ने असाधारण साहस और दृढ़ता का परिचय दिया। लोकतंत्र सेनानियों ने जेल में सत्याग्रह कर आपातकाल का विरोध किया।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने भारत के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और 2014 के बाद उनके नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। गरीब कल्याण, विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों हासिल हुई हैं वहीं आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा हुआ है। 

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार चार जातियों- महिला, युवा, गरीब, मजदूर के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हम पं. दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के अंत्योदय के संकल्प को साकार कर रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया और पुस्तिका का विमोचन भी किया। समारोह में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर हेरिटेज मेयर कुसुम यादव, विधायक बालमुकुंदाचार्य और गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups