टंग की गेंदबाजी, जैक क्रॉली, बेन डकेट की पारी ने मैच का रुख बदला: बेन स्टोक्स

Wed, Jun 25 , 2025, 04:29 PM

Source : Uni India

IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (captain Ben Stokes) ने कहा कि तेज गेंदबाज जॉश टंग (bowler Josh Tongue) के स्पैल के बाद जैक क्रॉली और बेन डकेट की धैर्यपूर्ण पारी ने मैच का रुख बदल दिया। पहले टेस्ट मैच में मंगलवार रात भारत को पांच विकेट से हराने के बाद कप्तान स्टोक्स ने कहा कि हमारे पास यहां इस मैदान को लेकर कुछ अच्छी यादें हैं, एक और इजाफा करना अच्‍छा रहा है। आखिरी दिन बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एक अच्छे टेस्ट का हिस्सा बनना शानदार रहा है। वैसे टंग के स्‍पेल ने भी खेल का रुख बदला दिया था। इसके बाद डकेट और क्रॉली की अविश्वसनीय बल्लेबाजी ने लक्ष्य का पीछा करना आसान बना दिया। क्रॉली और डकेट की साझेदारी शानदार रही। जिस तरह से क्रॉली ने संयम के साथ 60 रन बनाए वह भी महत्वपूर्ण रहा।

उन्होंने कहा कि आप नहीं जानते कि गेंद फेंके जाने से पहले क्या होगा आप वहीं चुनते हैं जो आपको सबसे अच्छा लगता है। हमने सोचा कि गेंदबाजी करने का फैसला करते समय हमें जीतने का सबसे अच्छा मौका क्या देगा। विरोधी टीम को अच्छा खेलने की अनुमति है हमने पहले सत्र में अच्छी गेंदबाजी की फिर भी भारत ने भी पहले दिन अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। मुझे नहीं लगता कि कभी भी अलग फैसला लेना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य का पीछा करना आपको आत्मविश्वास देता है। इस सीरीज की शानदार शुरुआत रही। जीत में बहुत सारे कौशल का योगदान रहा है हम लंबे समय से मैदान में हैं, लेकिन हम प्रत्येक सत्र में इस दृष्टिकोण के साथ आए कि हम मैच को पूरी तरह से बदल देंगे।

प्लेयर ऑफ द मैच बेन डकेट ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय मैच था, भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। पांचवें दिन की शुरुआत में जिस तरह से हमने मैच को खत्म किया वह अविश्वसनीय था। हम बिना विकेट खोए कल शाम खेलना चाहते थे। आज सुबह यह स्पष्ट था अगर हम रुककर बल्लेबाजी करते हैं, तो हम जीत जाएंगे। ड्रेसिंग रूम के लोगों का मानना ​​है हमने पूरे दिन परिपक्वता दिखाई और जता दिया कि जीतना कितना मायने रखता है। कई बार हम इस मैच में पीछे रह गए। हमारे गेंदबाजों को बहुत बड़ा श्रेय जाता है, जिन्होंने कम समय में पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया।

वरना अगर वह लक्ष्य में 50 से 60 रन और जोड़ देते तो मैच अलग होता। हमने क्रॉली को पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते देखा, वह शांत रहकर अच्छा खेला था। अच्छी गेंदों का सम्मान किया और खराब गेंदों को उचित स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि बुमराह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, उन्होंने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रभाव को सीमित करना बहुत बड़ा था। हमने उन्हें बहुत संभल कर खेला। उन्हें सीधे बल्ले से खेलना मुश्किल था। अगर उन्हें विकेट मिल जाता तो यह एक अलग मैच होता, लेकिन रूट ने शांत रहकर लाजवाब बल्लेबाजी का नमूना पेश किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups